समस्तीपुर में मतदान के प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, 13 मई को घर से निकलकर करें मतदान

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। समस्तीपुर में मतदान के प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, 13 मई को घर से निकलकर करें मतदान।

समस्तीपुर जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत समाहरणालय मुख्य द्वारा से बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर तक वाकथन (walkathon) का आयोजन किया गया।

इसमें जीविका दीदियों, आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका, विकास मित्र, किशोर किशोरी समूह के बच्चे, आशा कार्यकता, स्कूली बच्चे, समाहरणालय के सभी विभागों के कर्मी शामिल थे।

समाहरणालय के मुख्य द्वार से नगर आयुक्त कुमार देवेंद्र प्रोज्जवाल, अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी एव उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर walkathon को रवाना किया गया।

वाकथन में करीब 500 लोग शामिल हुए। इसमें शामिल सभी लोगों के द्वारा मतदाताओं से अपने मत का निश्चित रूप से प्रयोग करने की अपील की गई। समस्तीपुर व उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है।

उस दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सभी मतदाताओं को जागरूक किया गया। बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर में सभी को मतदान करने से संबंधित शपथ दिलाई गई।

समस्तीपुर में मतदान के दिन हर बूथ पर होगी मेडिकल टीम और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *