समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के जनरल ऑब्जर्वर ने लिया बूथों का जायजा

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के जनरल ऑब्जर्वर ने लिया बूथों का जायजा। जनरल ऑब्जर्वर (23 समस्तीपुर ) के द्वारा औचक रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा AMF से संबंधित सभी आवश्यक सुविधा यथा रैंप, टॉयलेट, पेयजल, शेड बिजली , पंखा आदि सभी चीजों का निरीक्षण किया गया।

पेयजल व टॉयलेट के एक एक नल को स्वयं जाकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान बूथों पर साफ सफ़ाई आदि देखा गया। निरीक्षण के दौरान विशनपुर, मोरदिवा, केवस निजामत पंचायत में बूथ का निरीक्षण किया गया। वही 228, 240, 243 क्रिटिकल मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में कुछ मतदाताओं से बात भी किया गया। जबकि बीएलओ व सेक्टर पदाधिकारी से भी बात करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया। जगह जगह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को भी देखा गया। 

 

विश्व मलेरिया दिवस: घर के आसपास रखें सफाई व मच्छरदानी का करें प्रयोग, जागरूकता फैलाना मुख्य उद्देश्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *