अब घर बैठे बना सकते प्लेटफार्म टिकट, यूटीएस ऑन मोबाइल एप की निर्धारित जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध किया गया समाप्त

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। अब घर बैठे बना सकते प्लेटफार्म टिकट, यूटीएस ऑन मोबाइल एप की निर्धारित जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध किया गया समाप्त। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यूटीएस ऑन मोबाइल एप में यात्रा टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट दोनों के लिए बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

इससे अब यात्री घर बैठे ही भारतीय रेल के किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन के लिए अपना अनारक्षित टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट  बुक कर सकते हैं। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि जियो फेंसिंग की आंतरिक सीमा पूर्ववत रहेगी अर्थात केवल स्टेशन परिसर के बाहर से ही टिकट बुकिंग की अनुमति मिलेगी।

विदित हो कि वर्तमान में यह बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध 20 किमी का था। ल कोई भी यात्री वर्तमान में किसी स्टेशन से अधिकतम 20 किमी की दूरी तक ही उस स्टेशन से यात्रा हेतु अनारक्षित टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकता था। अब यह प्रतिबंध हटा दिया गया है।

समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के जनरल ऑब्जर्वर ने लिया बूथों का जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *