समस्तीपुर में पूर्व मंत्री और उजियारपुर से महागठबंधन के प्रत्याशी आलोक मेहता के बाॅडीगार्ड का सरकारी पिस्टल गायब

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में पूर्व मंत्री और उजियारपुर से महागठबंधन के प्रत्याशी आलोक मेहता के बाॅडीगार्ड का सरकारी पिस्टल गायब। समस्तीपुर जिले के मोरवा इंद्रवार में आयोजित बाबा केवल स्थान मेला में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। जिला प्रशासन के द्वारा मेला में सुरक्षा के करें इंतजाम के दावे के बीच चोरों ने पूर्व मंत्री के बॉडीगार्ड के पिस्टल की चोरी कर ली। घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा स्थित बाबा केवल स्थान मेला में पूजा अर्चना करने पहुंचे पूर्व मंत्री आलोक मेहता के अंगरक्षक का सरकारी पिस्टल चोरी हो गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मंच गया। इसके बाद पूर्व मंत्री के अंगरक्षक सुमन कुमार ने हलई थाना में शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस सरकारी पिस्टल की खोज में जुटी हुई है।

बता दें कि बुधवार की देर शाम राजकीय मेले में एक साथ पूजा-अर्चना करने पूर्व मंत्री आलोक मेहता और पूर्व मंत्री मुकेश साहनी पहुंचे थे। भीड़ अत्यधिक थी। इसको लेकर अंगरक्षक पूर्व मंत्री की सुरक्षा में जुटे हुए थे। इसी दौरान आलोक मेहता के अंगरक्षक सुमन कुमार के सरकारी पिस्टल को किसी ने चुरा लिया।

 

रामनवमी पर खानपुर के बसंतपुर से निकाली गयी रामजी की भव्य शोभायात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *