बिहार के रोसड़ा में स्कूल के बरामदे पर ग्रिल से लटका मिला दशमी के छात्र का शव, ह’त्या की आशंका

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में एक स्कूल के बरामदे पर ग्रिल से दशमी के छात्र का शव लटका हुआ मिला। घटना रोसड़ा थाना के ढ़ट्ठा गांव की है। मृतक रोसड़ा के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ढ़ट्ठा का छात्र था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोसड़ा-सिंघिया मुख्य पथ एसएच 88 को जाम कर दिया। इसकी सूचना पर  रोसड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।


मृतक की ढ़ट्ठा गांव के शंभू महतो के पुत्र अमूल कुमार के रूप में पहचान हुई है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात आठ बजे खाना खाने के बाद छात्र कुछ देर में आने की बात कह निकला था, लेकिन फिर वापस घर नही लौटा। इधर, शनिवार की सुबह स्कूल में छात्र के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के पीछे ह’त्या की आशंका भी लोग जाता रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार लापता छात्र अमूल की खोज रात से ही की जा रही थी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान शनिवार की सुबह लोग स्कूल की तरफ गए तो एक किशोर का शव स्कूल के ग्रिल से लटका हुआ मिला। यह सूचना गांव में दी गई। जिसके बाद ग्रामीणों के भीड़ स्कूल परिसर में पहुंच गयी।

फिर ग्रामीणों ने मृतक छात्र की पहचान अमूल कुमार के रूप में की ,जो गांव के ही रहने वाले थे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही रोसरा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।फिलहाल आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है।

वहीं घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया गया है। पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में लगी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार ह’त्या करने के बाद छात्र के शव को ग्रिल में टांग दिया गया है। हालांकि इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *