रिलायंस ज्वेल्स शो रुम से लूट में शामिल हर अपराधियों का तय था मेहनताना, एक की गिरफ्तारी से खुली राज

दूरबीन न्यूज डेस्क, समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला मुख्यालय में मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शो रुम से लूट में शामिल हर अपराधियों को मेहनताना तय था। हर अपराधियों के कार्यों एवं उसके द्वारा उठाए गए जोखिम के आधार पर आका द्वारा मेहनताना तय किया गया था। इसका खुलासा पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार वांटेड बीरु पासवान ने पुलिस अधिकारियों को बताया।

हालांकि इस संबंध में फिलहाल पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेउर जेल से ही इस भीषण डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना बनायी गयी थी।

जिसमें समस्तीपुर के आसपास के जिलों के अलावे कई बाहर के राज्यों से अपराधियों को बुलाया गया था। इसके बाद सभी को अलग-अलग स्थान आवंटित करने के साथ ही उसके कार्यों को भी निर्धारित किया गया।

फिर उसी जोखिम एवं काम के आधार पर मेहनताना तय किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार लूट के दौरान शो रुम के अंदर जाने वाले अपराधियों के लिए 15-15 लाख की राशि तय की गयी थी।

जबकि गेट व आसपास वाले को आठ-आठ लाख एवं शेष को पांच-पांच लाख की राशि तय की गयी थी। इसके लिए अपराधियों को एडवांस में भी राशि दिया गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिलायंस ज्वेल्स लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मुसरीघरारी तक साथ-साथ चले। कुल 13 अपराधियों में एक अपराधी मुसरीघरारी में ही रुक गए, जो वापस आकर घटना स्थल पर पुलिस की गतिविधियों पर निगरानी कर रहे थे।

जबकि अन्य सभी अपराधी कुछ दूर तक वैशाली जाने वाली सड़क में साथ गए और फिर दिशाएं बदल कर अलग-अलग मार्गों से निर्धारित स्थल पर पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *