लहेरियासराय, भगवानपुर एवं गढ़हरा स्टेशनों पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव

हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा समस्तीपुर रेल मंडल के लहेरियासराय एवं सोनपुर मंडल के भगवानपुर तथा गढ़हरा स्टेशनों पर एक-एक जोड़ी ट्रेनों का प्रायोगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है। उक्त जानकारी सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी। जिनका विवरण निम्नानुसार है..

1. गाड़ी संख्या 15553/15554 भागलपुर-जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस का लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव:- दिनांक 10 मार्च 2024 से गाड़ी संख्या 15553 भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस लहेरियासराय स्टेशन 13.28 बजे पहुंचकर 13.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 15554 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस लहेरियासराय स्टेशन 21.53 बजे पहुंचकर 21.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

2. गाड़ी संख्या 15527/15528 जयनगर- पटना-जयनगर कमला गंगा एक्सप्रेस का गढ़हरा स्टेशन पर ठहराव : दिनांक 10 मार्च 2024 से गाड़ी संख्या  15527 जयनगर-पटना कमला गंगा एक्सप्रेस गढ़हरा स्टेशन 08.25 बजे पहुंचकर 08.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 15528 पटना-जयनगर कमला गंगा एक्सप्रेस गढ़हरा स्टेशन 20.47 बजे पहुंचकर 20.49 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। (railway division)

3. गाड़ी संख्या 15515/15516 रक्सौल- दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस का भगवानपुर स्टेशन पर ठहराव :- दिनांक 11 मार्च 2024 से गाड़ी संख्या. 15515 रक्सौल-दानापुर एक्सप्रेस भगवानपुर स्टेशन 10.19 बजे पहुंचकर 10.21 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी सं. 15516 दानापुर-रक्सौल एक्सप्रेस भगवानपुर स्टेशन 15.49 बजे पहुंचकर 15.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *