बाबा हरिहरनाथ अंकुरी ज्योतिलिंग महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़

समस्तीपुर/खानपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर खानपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर खेढ़ी गांव स्थित बाबा हरिहरनाथ अंकुरी ज्योतिलिंग महादेव मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के जयकारे से सम्पूर्ण क्षेत्र गुंजायमान रहा। शिव भक्तों ने जलाभिषेक करते हुए महादेव का दर्शन किये। शुक्रवार की संध्या में भव्य जुलूस के साथ बारात निकाली जाएगी, एवं रात्रि में शिव पार्वती का विवाह संपन्न होगा।

महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों भक्तों की भीड़ महादेव पर जल अर्पण करने के लिए और मेला देखने के लिए आने वाले लोगों की लगती है। दंड प्रणाम देने वाले भक्त तीन-चार दिन पहले से ही अपने घर से चलकर बाबा का दरबार तक पहुंचते हैं, हजारों की संख्या में भक्त दंड प्रणाम देकर बाबा का दरबार पहुंचते हैं। मेले में आने वाले लोग विशेषकर तेजपत्ता की खरीदारी करते हैं, इस मेले का तेजपत्ता और जलेबी बहुत प्रसिद्ध हैं।

मेले में मिठाई और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की दुकान भी काफी संख्या में है। मेले में लकड़ी के बने सामान पलंग, चौकी, टेबूल, कुर्सी, बेंच, ओखर-मुसर, दाल घटनी, कुदाल, दाऊ, खुरपी-हासू, कुल्हाड़ी और लोहे के बने छोटे-छोटे औजार आदि की खूब मात्रा में काफी बिक्री होती है।

मेले में मीना बाजार काफी आकर्षण का केंद्र बना रहता है, मेले में ब्रेक डांस, डिज्नीलैंड झूला, टावर झूला, छोटे-बड़े विभिन्न प्रकार के खिलौनों के दुकानें सजी है, जो छोटे बच्चों को खूब आकर्षित करता हैं। बाबा हरिहरनाथ महादेव के प्रति भक्तों की आस्था सदियों वर्षों पुरानी है, ऐसा कहा जाता है कि अंग्रेजों को भी माननी पड़ी थी हार।

इस मंदिर में मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त आकर के मुंडन करते हैं एवं नये-नये वस्त्र धारण कर महादेव का दर्शन करते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तर बिहार नेपाल सहित समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, सहरसा, खगड़िया जिले सहित भक्तों की काफी संख्या में भीड़ लगती है। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर एवं मंदिर के गर्भगृह को भव्य तरीके से फूल मालाओं से सजाया जाता है एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाता है।

प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय थाना के पदाधिकारी दल बल के साथ सुरक्षा में तैनात रहते हैं। महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीकांत भारती, सुनील भारती, विजय भारती सपरिवार महादेव की सेवा में लगे रहते हैं। आज शिवरात्रि के मौके पर पूजा पाठ हेतु बिहार राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य नीलम सहनी ने भी पूजा पाठ किया, मौके पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामानंद झा, सचिव बालेश्वर राय, कोषाध्यक्ष राम उदित चौधरी, यशवंत चौधरी बादशाह, ब्रजकिशोर चौधरी, पवन कुमार झा, हरेकान्त झा, सतीश कुमार चौधरी, रौशन चौधरी बबलू, रामबाबू चौधरी, धीरज कुमार

चौधरी,रामविलास चौधरी,विजय चौधरी, ललित कुमार सहनी, बैजनाथ सहनी, शंकर सहनी, चन्द्रभूषण चौधरी, शुभम कुमार चौधरी, अंकित चौधरी, दीपक चौधरी, संजय चौधरी, मोहन चौधरी, शुभम चौधरी, दीपक चौधरी, , शिवम चौधरी, सौरव चौधरी,भाजपा खानपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सहनी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *