यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना के रहटौली गांव के वार्ड संख्या चार निवासी शिक्षा प्रकोष्ठ के राजद जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद यादव के 35 वर्षीय पुत्र विजेंद्र यादव को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली से जख्मी युवक को गंभीर हालत में दरभंगा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। घटना में अपराधियों की तीन बतायी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही हथौड़ी पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। फिलहाल कोई अपराधी पुलिस पकड़ में नही आया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात तीन की संख्या में अपराधी लूटपाट की नीयत से घर मे घुस गया। यह देख राजद नेता के पुत्र ने उसका विरोध किया। जिसके बाद अपराधियों ने गोली मार दी। गोली युवक के पेट मे लगी है। गोली की आवाज सुनकर राजद नेता भी पहुच कर विरोध किया। यह देख सभी अपराध8 अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।इधर, जख्मी हालत में युवक विजेंद्र यादव को स्थानीय अस्पताल में ले गया, जहां से गंभीर स्थिति में देखते हुए डीएमसीएच में इलाज के लिए रेफर किया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही हथौड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। इस दौरान घटनास्थल से एक खोखा एवं दो गमछा भी बरामद किया है। हथौड़ी थाना अध्यक्ष मोनू राय ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर युवक को जख्मी कर दिया गया है। जख्मी युवक के पेट में गोली लगी है और डीएमसीएच में इलाज चल रही है। घटना की जांच की जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार राजद नेता के पुत्र फुश के मकान में सोया हुआ था। इसी दौरान तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने घर में घुसकर गोदरेज को तोड़ने का प्रयास किया। जिसकी आवाज सुनकर राजद नेता के बेटे की आंख खुल गई और वह उसका विरोध करने लगा। इसी दौरान अपराधियों ने अपने राजद नेता के बेटे को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर अन्य परिजन जब पहुंचे तो सभी अपराधी फायरिंग करते हुए अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।







