दो लाख का इनामी टॉप टेन अपराधी मो चांद गिरफ्तार, बेंगलुरु में नाम बदलकर रहता था छिपकर

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस एवं एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त रुप से किए गए प्रयास में समस्तीपुर के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल दो लाख का इनामी अपराधी मो. चांद को बेगलुरु से गिरफ्तार किया है। समस्तीपुर एएसपी संजय कुमार पांडेय ने सोमवार को प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि मो चांद के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में हत्या, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज है। उन्होंने बताया कि कुख्यात अपराधी मो. चांद समस्तीपुर नगर थाना के शेखटोरी बंगाली टोला का है।

जिला के टॉप टेन अपराधियों की सूची में इसका नाम पहले स्थान पर है। जो पिछले काफी दिनों से नाम पता छिपाकर दूसरे राज्यों में रह रहा था। इसी दौरान समस्तीपुर पुलिस एवं एसटीएफ के संयुक्त प्रयास से कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। एएसपी ने बताया कि मो चांद के विरुद्ध समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना के अलावे दूसरे जिले में भी कई गंभीर अपराधिक मामला दर्ज है। जिसका पता लगाया जा रहा है। शीघ्र ही अन्य कांडों में रिमांड पर लेकर इससे पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *