बिहार में बदली सरकार तो विजय चौधरी आठवीं बार लिए मंत्री पद की शपथ, सरायरंजन के लोगों में खुशी की लहर

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन। बिहार में सरकार बदलते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। सरायरंजन विधानसभा से लगातार तीसरी बार प्रतिनिधित्व कर रहे विजय कुमार चौधरी ने आठवीं बार मंत्री पद की शपथ ली। इसको लेकर सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने खुशी मनाते हुए मंत्री विजय कुमार चौधरी को बधाई दी है। श्री चौधरी ने सरायरंजन विधान सभा से लगातार तीन बार विधायक की जीत हासिल किया है। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं । छोटे बड़े सभीबकार्यक्रम में मुख्यमंत्री के बगल में ही उनकी जगह रहती है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अब तक श्री चौधरी बिहार के कैबिनेट मंत्री मंडल में जलसंसाधन विभाग, वित्त वाणिज्य, संसदीय कार्य मंत्री, शिक्षा मंत्री आदि के रूप में मंत्री पद की सुशोभित किया है। सरायरंजन विधान सभा से जीतने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।इससे पूर्व कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। इनके शपथ ग्रहण लेने से क्षेत्र के एनडीए के कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।

बधाई देने बालों में यूवा जदयू जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बबलू झा, बलबंत सिंह राठौड़, जिला जदयू सचिव विधाकर झा, वीरेंद्र ईश्वर, वीरेंद्र सिंह, ऋषभ कुमार, विजय राय,हरे राम सहनी, मुकेश कुमार, बजरंगी सहनी, शंभू सिंह, अमित सिंह, बलबंत सिंह, संतोष पटेल, प्रो अमरेन्द्र कुमार, धनंजय सिंह, गोपाल सिंह,मोहन झा संजीव ठाकुर, कुमार विशनाथ, मिलन सिंह, राजीव दास, संतोष राम, रंजीत पटेल, कृष्ण कुमार झा, अनिल कुमार सिंह, सुशांत सिंह आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *