यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की खुशी में हर मंदिर पर अलग अलग तरीकों से उत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। मंदिरों को सजाया जा रहा है। भजन संध्या सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होना है। इस कड़ी में समस्तीपुर शहर के बीएड कॉलेज के पास स्थित शिव पार्वती हनुमान मंदिर विणेश्वर धाम में भी बड़ी तैयारी चल रही है। इसको लेकर मंदिर का रंग रोगन के साथ ही चहारदिवारी एवं लाइटिंग करायी जा रही है।


मंदिर में अष्टयाम महायज्ञ के साथ ही मंदिर परिसर में अयोध्या से लाइव प्रसारण की व्यवस्था के साथ पुष्पों की होली खेली जाएगी। इसको लेकर दिन रात मजदूर मंदिरों को सजाने में लगे हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शिवराम जी, उपाध्यक्ष अनुराग झा, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, सचिव अभिनव झा, भारत भूषण, संतोष कुमार, छोटे जी, हरि जी आदि मंदिरों की तैयारी में जुटे हैं।


कमेटी के द्वारा बताया गया कि अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की खुशी में मंदिर परिसर में 21 जनवरी को अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 22 जनवरी को अयोध्या के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही अयोध्या के कार्यक्रम के बाद मंदिर परिसर में पुष्प होली व गुलाल उत्सव मनाया जाएगा। फिर शाम में दिपोत्सव, आरती के साथ ही भंडारा आयोजित किया जाएगा। वहीं शाम से ही भजन संध्या कार्यक्रम का अयोजन किया जाएगा।


कमेटी ने कहा कि मंदिर परिसर में आयोजित सभी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। ताकि जो लोग मंदिर परिसर में नहीं पहुंच सकेंगे तो अपने घर बैठे केबल के माध्यम से परिसर में आयोजित हर कार्यक्रमों का प्रसारण देख सकेंगे। इसके लिए सिटी केबल के द्वारा टीबी पर मंदिर के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण किया जाएगा।







