समस्तीपुर बूढ़ी गंडक पुल पर कोर्ट जा रहे युवक को गोलियों से भूना, अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर बूढ़ी गंडक पुल पर दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से भून दिया गया। जख्मी हालत में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक की पहचान मथुरापुर ओपी के गोबिंदपुर के राधेश्याम मंडल के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि शराब के मामले में वह कोर्ट में गवाही देने जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि युवक पैदल ही बूढ़ी गंडक पुल से जा रहा था।इसी दौरान पैदल ही दो अपराधी घेर के उसे गोली मार दिया और फिर वह फरार हो गया। पुल पर भीड़ के बीच हुई गोलीबारी की घटना से अफरातफरी मच गई। टोटो की मदद से पुलिस ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में डटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *