भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट का जहानाबाद में जिला सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सशक्त समाज के लिए एकजुट जरूरी

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

जहानाबाद। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट का जिला सम्मेलन जहानाबाद स्थित कृष्णा गार्डन में संपन्न हुआ। इस मौके पर फ्रंट के द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी शिक्षाविद सर गणेश दत्त जी का जयंती भी मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार एवं कार्य अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने संयुक्त रूप से महापुरुषों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने समाज को सशक्त एवं संघर्षील बनाने का आह्वान किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवेंद्र नाथ शर्मा ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम को फ्रंट के प्रदेश सचिव शिशिर कौणडिल्य, राकेश कुमार सिंह, सूर्यकांत पांडे , डॉक्टर एस पी सिंह, रणधीर कुमार सिंह सहित कई धर्मगुरु एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। सम्मेलन में कड़ाके के ठंड के बावजूद भारी संख्या में लोगों ने शिरकत किया। इस मौके पर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *