भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की 18 जनवरी को मुसरीघरारी में होगा जिला सम्मेलन, दो हजार से अधिक फ्रंट के लोग होंगे शामिल

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। भुमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की आगामी 18 जनवरी को होने वाले जिला सम्मेलन की सफलता के लिए संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक बाबा पैलेस मुसरीघरारी में फ्रंट की जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 18 जनवरी को होने वाले जिला सम्मेलन जिसमें फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष पुर्व मंत्री ई अजीत कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा समेत प्रदेश के अन्य गणमान्य लोग भाग लेंगे।

बैठक में सम्मेलन को व्यापक रूप से सफल बनाने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में 2000 सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में फ्रंट के प्रदेश सचिव गोपाल कृष्ण सिंह, जिला संयोजक राजकमल ठाकुर, पुर्व मुखिया विपिन ठाकुर, मृत्युंजय ठाकुर, डॉ उमा कुमारी, सुधीर सिंह, बम भोला सिंह, नरेंद्र कुमार चौधरी, ई मनोहर सिंह, प्रो पीके झा, पंकज मिश्रा, रिंकू सिंह, नीरज भारद्वाज, विनय सिंह, चंदन मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *