

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर/खानपुर। खानपुर प्रखंडक्षेत्र के कई विद्यालयों में सोमवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बच्चों एवं अविभावकों को दी गई। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हासोपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रेबड़ा, शोभन, विक्रमपट्टी और सादीपुर में किया गया। सभी विद्यालयों के लिए अलग अलग नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए थे।

शिक्षा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए मद्य निषेध व उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार बच्चों के पढ़ने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यस्था की है।जिसके अन्तर्गत मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत 75% उपस्थिति वाले सभी बच्चों को 3000 रुपए प्रोत्साहन के रूप में दिया जाता है। वहीं मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत वर्ग 1 से 2 में पढ़ने वालें बच्चों को 600 रुपए, वर्ग 3 से 5 के बच्चों को 700 रुपए, वर्ग 6 से 8 के बच्चों के लिए 1000 रुपए तथा वर्ग 9 से 10 के लिए 1500 रुपए प्रति बच्चे दिए जाते हैं।


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना के तहत वर्ग 1 से 4 के बच्चों को 600 रुपए, वर्ग 5 से 6 के बच्चों को 1200 रुपए, वर्ग 7, 8, 9 एवं 10 के वच्चों के लिए 1800 रुपए दिया जाता है। उन्होंने बताया कि किशोरी स्वास्थ्य योजना के तहत वर्ग 7 से 10 के बालिकाओं के लिए 300 रुपए दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत 10 वीं में प्रथम श्रेणी से पास बच्चों को 10000 रुपए तथा द्वितीय श्रेणी से पास बच्चों को 8000 रु दिए जाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की चर्चा करते हुए कहा कि 12वीं में प्रथम श्रेणी से पास बालिकाओं को 25000रू दिए जाते हैं।

वहीं स्नातक प्रथम श्रेणी से पास बालिकाओं को 50000 रु दिए जाते हैं। उन्होंने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की चर्चा करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के उच्चतर स्तर की पढ़ाई के लिए 4 लाख रु शिक्षा ऋण के रूप में दिया जाता है। वही मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की चर्चा करते हुए कहा कि रोजगार तलासने के दौरान बेरोजगार युवकों को प्रति माह 1000रू स्वयं सहायता भत्ता के रूप में दो सालों के लिए दिया जाता है। कार्यक्रम में वच्चों को कस्तूरवा गांधी, बालिका विद्यालय, मिशन दक्ष, स्पेशल क्लास, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप आदि की चर्चा की गई।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रुति, अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर, वाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्षा सिन्हा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मी कुमारी, प्रधानाध्यापक संतोष कुमार चौधरी, शिक्षक लाल बाबू, नोडल अधिकारी राजीव कुमार झा, शैलेंद्र कुमार झा, ललित कुमार सिंह, महेश प्रसाद यादव, पंकज चौधरी, आसिफ वकील, प्रभात कुमार रंजन सहित अन्य शिक्षक एवं सैकड़ों छात्र और अविभावक उपस्थित रहे।






