

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। खानपुर प्रखंड में जन सुराज प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन समारोह दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर जिला अभियान समिति के ऊर्जावान सदस्य निरंजन ठाकुर की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें जिला सभापति डॉ भूपेन्द्र यादव, मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक राम किशोर झा, प्रखंड युवा अध्यक्ष आंशु कुमार यादव, प्रखंड सयोजक फ़जले आलम, दीपक कुमार, क्लब अध्यक्ष राजा बाबू, एमडी अरशद खान,


विशाल कुमार, एमडी जाहिद, रवि कुमार, राजू कुमार राम, तनवीर आलम, प्रेमकांत, एमडी, शिवाजीनगर संयोजक प्रभात कुमार, अशोक कुमार यादव, कमलेश कुमार यादव, दीपक कुमार, राकेश कुमार और भी युवा शक्ति के साथ – साथ जिला प्रवक्ता आशुतोष आजाद उपस्थित रहे। जनता को संबोधित करते हुए जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी के पदयात्रा के साथ – साथ भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।


सभी सम्मानित लोगों से अपील किया गया कि जनता का सुन्दर राज ” जन सुराज ” स्थापित करने में अपना अहम योगदान दें। साथ ही जन सूराज के उद्देश्य को पूरा करने के लिए संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशांत जी बिहार एवं बिहार के लोगों की चिंता करते हुए पदयात्रा पर है। हम लोगों को भी एक जूट होकर उनके कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है। ताकि बिहार को विकास के पद पर लगातार आगे की ओर बढ़ाने में सहयोग मिल सके।







