शिवाजीनगर प्रमुख व उप प्रमुख की कुर्सी बरकरार, अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में  7 और पक्ष में मात्र एक मत गिरे

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। शिवाजीनगर प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख पर पेश अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। इससे प्रखंड प्रमुख डॉ गोविंद कुमार एवं उप प्रमुख पूनम देवी की कुर्सी बरकरार।रह गयी। अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए चाक चौबंद व्यवसस्था के बीच शनिवार को शिवाजीनगर प्रखंड मनरेगा सभागार में विशेष बैठक हुई। इसमें नौ पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए। सभी उपस्थित सदस्यों ने कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ हरिओम शरण से अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने की मांग की।

इसके बाद गुप्त मतदान हुआ। इसमे अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में  7 और पक्ष में मात्र एक मत गिरे जबकि एक मत रदद् घोषित किया गया। साथ ही उप प्रमुख के विपक्ष में 08 मत प्राप्त हुए जबकि एक मत रद्द हुआ। इस तरह प्रमुख एवं उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित नही हो सका। बैठक के दौरान दंडाधिकारी राजू कुमार, वरीय दंडाधिकारी प्रिया आर्याणी उपस्थित थे।

वही अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई बैठक में पंसस गुंजन सिंह, शंभू बैठा, बैजनाथ मुखिया, देवेंद्र कुमार चौधरी, वीणा देवी, पूनम कुमारी, मदानेश्वर झा, मोहन झा, उषा कुमारी ने भाग लिया। विधि व्यवस्था के लिए ओपी अध्यक्ष छोटेलाल सिंह व एसआई विनोद कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *