सिविल सोसायटी समस्तीपुर द्वारा जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम, मकर संक्रांति पर भी किया जाएगा वितरण

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। कड़ाके की ठंड में सिविल सोसायटी समस्तीपुर के संयोजक सह अधिवक्ता केशव किशोर प्रसाद के द्वारा जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन गांधी आश्रम पुस्तकालय पाहेपुर पर किया गया। इसका उद्घाटन समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस पुनीत कार्य में बढ़ के सहयोग करना चाहिए।

केशव किशोर ने कहा कि विगत 24 वर्षों से वो कंबल वितरण का कार्य कर रहे है और आगे भी सहयोग करते रहेंगे।इस कड़ी में मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच चिन्हित जगह पर कंबल वितरण का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन और नेतृत्व आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रज किशोर कुमार निदेशक, ईडेन पब्लिक स्कूल, प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार सिंह सचिव गांधी आश्रम पुस्तकालय, राजकुमार पाल, रामसागर पाल, समाजसेवी विनोद राम, अशोक पाल, गणेश पाल, मनोज कुमार कर्ण, निदेशक, मैरियन क्रॉस स्कूल, प्रभात कुमार सिंह, रंजना राज आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *