समस्तीपुर में अब रंगदारी में मांगी जा रही हुंडई कंपनी की वरना कार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बी एलौथ गांव के सोनू कुमार से पांच लाख रुपए की रंगदारी एवं वरना कार की मांग की गयी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। समस्तीपुर एएसपी शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि 16 नवंबर को बी एलौथ निवासी सोनू कुमार एवं इनके भतीजा रोहित कुमार शर्मा से व्हाटसएप मैसेज एवं कॉल कर वरना कार एवं पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गयी थी।
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरु की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। साथ ही टीम ने इस मामले में मुफस्सिल थाना के धुरलख गांव के मो. नसीम को तकनीकि जांच के आधार पर गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त एक टैब, सीम कार्ड एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में मो. नसीम ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। एएसपी ने बताया कि टैब में फर्जी सिम लगाकर रंगदारी मांगी गयी थी।
स्टेशन रोड के एक दुकानदार के द्वारा फर्जी सीम उपलब्ध करायी गयी थी। उक्त दुकानदार पूर्व से ही पहले मामले में जेल जा चुका है। एएसपी ने बताया कि छापेमारी दल में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एसआई अमित कुमार, शैलेंद्र कुमार एवं अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व फर्जी सीम से समस्तीपुर शहर के बड़े व्यवसायी से भी रंगदारी की मांग की गयी थी। जिसमें पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले बदमाश के साथ-साथ फर्जी सीम उपलब्ध कराने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *