श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा करने को लेकर डेड लाइन तय, डीएम ने संबंधित विभाग को दिया निर्देश

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा के दौरान डीएम योगेन्द्र सिंह ने श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा करने के साथ संबंधित सभी अधिकारियों को सभी सुविधाएं जल्द से जल्द मुहैया कराने का आदेश दिया। इसमें मेडिकल कॉलेज के निर्माण के अलावा गणतंत्र दिवस समारोह व जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती की तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक में बीजली विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में बिजली संबंधी सभी तरह का कनेक्शन 4 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग दलसिंहसराय के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि संपर्क सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

बीएसएनएल के अधिकारी ने मोबाइल टावर लगाने एवं इसे चालू करने के लिए बीएमएसआईसीएल से एक कमरा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। बैठक में डीएम ने बीएसएनएल एवं बिजली विभाग को कार्य करने के लिए अग्रिम राशि देने का निर्देश बीएमएसआईसीएल को दिया। बैठक में सरायरंजन के सीओ ने बताया कि चहारदीवारी के निर्माण का कार्य चल रहा है परंतु इसमें तेजी लाने की आवश्यकता है। बैठक मे सीएस ने बताया कि ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट संबंधी प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जा चुका है। अग्निशमन से संबंधित हच बॉक्स लगाया जा चुका है।

मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के दिन ही ओपीडी, इमरजेंसी सेवा, माइनर सर्जरी, जांच, एक्स रे , अल्ट्रा सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। बैठक में डीएम ने सभी तरह के कार्य 4 जनवरी तक पूरा कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएमएसआईसीएल को दिया गया। बैठक में गणतंत्र दिवस पर सुबह में प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया गया। वहीं बताया गया कि इस बार बड़ी संख्या में झांकियां भी निकाली जायेगी। जिसमें सभी विभागों की उपलब्धि दर्शायी जाएगी।

डीएम ने झांकियों को पुरस्कृत करने के लिए कमिटी गठन करने का निर्देश दिया गया। पटेल मैदान में गणतंत्र दिवस परेड के लिए विशेष सशस्त्रत्त पुलिस बल का एक प्लाटून, डीएपी पुरुष, डीएपी महिला एव डीएपी होमगार्ड के एक एक प्लाटून तथा एनसीसी के सीनियर एक प्लाटून उपलब्ध रहेंगे। स्काउट एवं गाइड के लड़के एवं लड़कियां परेड का हिस्सा बनेगी। पटेल मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन पूर्वाह्न 9.00 बजे किया जायेगा।

उसके बाद फैंसी मैच का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा। संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में होगा। बैठक में डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह,अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, सामान्य शाखा प्रभारी पवन कुमार मंडल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल, एसडीओ दिलीप कुमार, एएसपी संजय कुमार पांडेय, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार व सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी के अलावा समस्तीपुर तथा सरायरंजन के बीडीओ व सीओ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *