डबल मर्डर : बिहार में कंपाउंडर सहित महिला की गोली मारकर की गयी हत्या

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

बिहार के सीवान जिले में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। जब बदमाशों ने बुधवार को देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में एक महिला और पुरुष शामिल हैं। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया। जब दोनों रात में अपने घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान गोपालगंज निवासी के तौर पर हुई है। घटना बड़हरिया थाने के बाबू हाता गांव का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मृतकों में एक निजी डॉक्टर का कंपाउंडर है। जबकि महिला उसकी पड़ोसी बताई जा रही है। हालांकि हत्या की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। बदमाशों ने रंजिश में हत्या को अंजाम दिया। या फिर वजह कुछ और है। फिलहाल पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है। और कई लोगों से पूछचाछ में जुटी है। वहीं हत्या की खबर के बाद से मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है। (सा. एचएच)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *