दिल्ली में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे समस्तीपुर के युवक ने हर्ष विहार में फंदा लगाकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

नई दिल्ली, दूरबीन डेस्क। हर्ष विहार इलाके में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी पहचान 34 वर्षीय राजेश झा के रूप में हुई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। राजेश झा मूलरूप से समस्तीपुर, बिहार का रहने वाला था। वह परिवार के साथ पुष्प विहार कॉलोनी, लोनी, गाजियाबाद में रहता था। परिवार में पिता नंद कुमार झा, भाई रितेश झा, राकेश झा और मां मीना देवी हैं। लगभग डेढ़ साल से वह शिवा वाटिका, जेल रोड, हर्ष विहार में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।

रितेश ने बताया कि शनिवार रात उसकी भाई से बात हुई थी। उसने कहा था कि वह तीन जनवरी को गांव जाएगा। इसके बाद सोमवार दोपहर उन्हें पता चला कि राजेश ने फांसी लगा ली है। वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस शिवा वाटिका के मालिक और राजेश के परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *