समस्तीपुर में IRCTC एजेंट के आड़ में करता था ई टिकटिंग का बड़ा खेल, कालाबाजारी की शिकायत पर RPF ने दबोचा

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में आईआरसीटीसी एजेंट की आड़ में एक मोबाइल दुकानदार ई टिकट का कालाबाजारी करता था। जिसका खुलासा आरपीएफ ने शुक्रवार को किया। आरपीएफ समस्तीपुर की टीम द्वारा स्थानीय थाना विभूतिपुर के सहयोग से पंच बट्टी चौक, सिंहियाघाट मे सोनू इलेक्ट्रॉनिक नामक मोबाइल दुकान पर छापेमारी की गई। जहां आईआरसीटीसी के एजेंट की आड़ में अनेक पर्सनल यूजर्स आईडी का उपयोग कर रेलवे ई टिकट के साथ मो आफताब, पहाड़पुर, विभूतिपुर को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी के दौरान दुकानदार को 20 रेलवे ई टिकट के साथ, उसके लैपटॉप, प्रिंटर मशीन, दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन, नगद राशि और करीब 30 हजार रुपया मूल्य के टिकट जो आगामी और पूर्व का कटा हुआ है, बरामद किया गया। जिसे उसके द्वारा अधिक पैसा लेकर यात्रियों को देना बताया, इस अभियान मे इंस्पैक्टर वेद प्रकाश वर्मा, सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार, आरक्षी राजेश कुमार, संगीत राजू, धर्मेंद्र कुमार, सिरेंद्र कुमार, सीआईबी दीपक कुमार व विभूतिपुर थाना के सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह टीम के साथ शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *