कड़ाके की ठंड में समस्तीपुर जंक्शन पर जरूरत मंदों के बीच बांटा गया गर्म कपड़ा

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्यों ने समस्तीपुर जंक्शन पर जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया। संस्थान के प्रशासनिक पदाधिकारी चंद्रहास कुमार ने कहा कि संस्थान द्वारा समस्तीपुर में इस बार पांच हजार लोगों को गर्म कपड़ा वितरण का लक्ष्य रखा। अभियान का यह दूसरा चरण है।  स्टेशन परिसर के अलावा प्लेटफार्मों पर रहने वाले गरीब लोगों के बीच रात में कंबल का वितरण किया गया। संस्थान के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान को लेकर संस्था के द्वारा जगरुतमंदों के दूसरे चरण में स्टेशन पर कंबल बांटा गया है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए कमेटी के लोग पहले चुनिंदा गांव में जाकर जरूरत मंदों की सूची बनाते हैं। उसके बाद सूची के आधार पर गर्म कपड़ा व कंबल का वितरण किया जाता है। यह कार्यक्रम केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष दिसंबर से जनवरी महीने तक लगातार आयोजित किया जाता है।इस वर्ष 5 हजार जरूरत मंदों के बीच कंबल बांटने का लक्ष्य है। इस मौके पर शहर के जाने मामने डायबिटिज व हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *