
यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर बरौनी रेलखंड पर ट्रेन से गिरने के कारण कोच अटेंडेंट की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। मृतक कोच अटेंडेंट की लाश रेलवे ट्रैक पर दो भाग में कटी हुई थी। मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के खोदाबंद पर थाना के मोहनपुर निवासी राम नारायण महतो के 25 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार के रुप में की गयी। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान होने पर उसके परिजनों को भी सूचना दी गयी।


घटना स्थल आउटर होम सिग्नल से बाहर होने के कारण इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी गयी। मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना गुरुवार रात लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास की बतायी गयी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। जिसके शव वाहन से उसके लाश को घर भेज दिया गया है। घटना कोलकाता दरभंगा ट्रेन से होने की आशंका जतायी जा रही है। मृतक भी कोलकाता दरभंगा ट्रेन के एसी कोच अटेंडेंट के रुप में कार्य करता था। समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी।








