केंद्र सरकार के जन विरोधी नीति एवं राज्य को विशेष राज्य की दर्ज एवं स्थानीय समस्या को लेकर 21 दिसंबर को सभी प्रखंड मुख्यालय पर होगा धरना प्रदर्शन

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक शंकर प्रसाद शाह कार्यकारिणी की बैठक दयाशंकर शाह के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में अनिल प्रसाद ने शोक प्रस्ताव में केरल के राजसचिव के राजेंद्र के निधन पर शोक प्रकट किया गया। कार्य प्रतिवेदन जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने रखा। राज्य सचिन मंडल सदस्य रामचंद्र महतो ने केंद्र सरकार के जन विरोधी नीति एवं राज्य को विशेष राज्य की दर्ज एवं स्थानीय समस्या को लेकर 21 दिसंबर को सभी प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

26 दिसंबर को जिला केंद्र में पार्टी की 98 वां वर्षगांठ मनाते हुए नवीकरण समापन करने का निर्णय लिया गया तथा 20 दिसंबर से पूर्व सभी अंचलों की बैठक संपन्न करने का फैसला लिया गया। अभियान बसेरा भाग 2 एवं नए परिसीमन में दोहरी क्षेत्र के ऐसे परिवार जिन्हें वासगीत पर्चा अब तक नहीं मिला है। उनके लिए शहरी क्षेत्र के लिए पर्चा कानून में संशोधन करने का निर्णय लिया गया।

छात्र संघ नौजवान संघ के द्वारा कामरेड रवि शंकर प्रसाद सिंह पूर्व मुखिया को चादर देकर सम्मानित किया गया। बैठक को प्रयागचंद मुखिया, निरंजन कुमार, अनिल महतो, मोहम्मद शाहिद अंसारी, संजय कुमार, उपेंद्र प्रसाद, प्रेमनाथ मिश्रा, राम परीक्षण राय, गजेंद्र प्रसाद चौधरी, शंकर प्रसाद राय, गौरव शर्मा, रुमाल यादव, अर्जुन कुमार, रामसागर सिंह, प्रेम कुमार राय, सुधीर कुमार आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *