यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। रोसडा नगर परिषद के उप सभापति के पति अरुण महतो हत्याकांड सहित रोसड़ा थाना के विभिन्न कांडों में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त सुशील सिंह उर्फ बबलू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रोसड़ा डीएसपी ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित SIT टीम लगातार आसूचना संकलन एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए कार्रवाई कर रही थी।


डीएसपी ने बताया कि इसी कम में 08 दिसंबर को अभियुक्त सुशील सिंह उर्फ बबलू सिंह को उनके पैतृक गाँव ग्राम हरदिया थाना डंडारी जिला बेगूसराय में होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त गुप्त सूचना के आलोक में तत्काल संबंधित थाना को सूचित करते हुए छापामारी कर पुलिस दल के द्वारा अभियुक्त सुशील सिंह उर्फ बबलू सिंह को विरूद्ध किया गया। अग्रेतर पुछताछ के कम में अभियुक्त के द्वारा सभी कांडो में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी एवं सार्थक सुत्र दिया गया। जिसके आधार पर अनुसंधान एवं साक्ष्य संकलन करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।


डीएसपी में बताया कि सुशील सिंह उर्फ बबलू सिंह रोसड़ा के दामोदरपुर में भी रहता है। उन्होंने बताया कि रोसड़ा थाना कांड संख्या -173/08 दिनांक- 25. 11. 2008 धारा -302/120 (बी)/34 भादवि एवं 27 अर्म्स एक्ट में आरोप पत्र संख्या -61/12 दिनांक 31.03.12 समर्पित, (सजायाफ्ता) है। रोसड़ा थाना कांड संख्या -279/14 दिनांक- 09. 09. 14 धारा -392 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट में आरोप पत्र संख्या -246/14 दिनांक 16. 12. 14 समर्पित। रोसड़ा थाना कांड संख्या – 164/20 दिनांक 06. 04. 20 धारा- 147/323/ 337/ 341/ 385/ 447/ 504/ 506 भा०द० वि० में आरोप पत्र संख्या- 348/20 दिनांक- 31. 12. 2020। रोसड़ा थाना कांड संख्या -319/23 दिनांक- 17. 05. 23 धारा- 447/ 504/ 387/ 34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।

रोसड़ा थाना कांड संख्या -445/ 23 दिनांक 23. 07. 23 धारा-341/ 323/ 379/ 504/ 506/ 34 भा०द०वि। रोसड़ा थाना कांड संख्या -503/ 23 दिनांक -09. 09. 23 धारा-302/120 (बी)/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट। डीएसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में रोसड़ा थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार, पुअनि अखिलेश कुमार सिंह, रोसड़ा थाना। पुअनि योगेन्द्र कुमार सिंह, हसनपुर थाना। परिपुअनि रमेश कुमार, हसनपुर थाना। सिपाही/595 विकाश कुमार, हसनपुर थाना। गृह रक्षक राजा कुमार साहब, हसनपुर थाना सहित अन्य शामिल।






