रफ्तार का कहर : पिकअप की ठोकर से युवक की मौत, दलसिंहसराय से लौट रहा था बेगूसराय, NH28 पर हुई घटना

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर।  समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने के एनएच 28 पर ढेपुरा के पास पिकअप की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार रात की बतायी गयी है। मृतक युवक की पहचान बेगूसराय जिले के मटिहानी वार्ड 8 मोहल्ला के सतीश चौधरी के पुत्र लालो चौधरी 30 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए देर रात सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप व बाइक जब्त कर लिया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि दलसिंहसराय से वापस लौटने के दौरान पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। इस मामले में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि सड़क हादसे की घटना हुई। घटना के बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है

घटना के संबंध में मृतक युवक के भाई राजेश चौधरी ने बताया कि रात करीब एक बजे दलसिंहसराय पुलिस का फोन आया कि लालो नामक युवक का एक्सीडेंट हो गया है और पुलिस ने उसे दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। लालो की बाइक की डिक्की में मिले वाहन के कागजात से पुलिस को नंबर मिला था। जब रात करीब दो बजे यह परिवार के अन्य लोगों के साथ दलसिंहसराय पहुंचे तो उनके भाई की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाइए। मृतक पेंट का काम करता था। जिस कारण कार्य निपटाने के बाद रात में घर लौट रहा था। दलसिंहसराय में ही साइड पर काम चल रहा था। जहां से वापस घर लौटने के दौरान हादसा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *