यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। शहर के एक मोहल्ले में नाबालिग से दो वर्षों तक दुराचार करने व आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीर खींच कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी जब नगर पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। समस्तीपुर नगर पुलिस ने नाबालिग लड़की को नशे की दवा देकर बलात्कार करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर वार्ड नंबर छह निवासी शहनवाज खान के रूप में की गयी है।



इस मामले में नगर थाना पर प्रेसवार्ता करते हुए सदर डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि नाबालिग लड़की को नशे की दवा देकर बलात्कार करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पहले आरोपी ने पीड़िता को उसकी बहन के इलाज के बहाने अपने घर पर बुलाया था। फिर उसने लड़की की चाय में नशे की दवा देकर उसे बेहोश कर दिया। उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया और इस दौरान उसने पीड़िता का आपत्तिजनक तस्वीर भी खींच लिया था।



डीएसपी ने बताया कि उसी आपत्तिजनक तस्वीर से पीड़िता को ब्लैकमेल कर वह दो वर्षों तक पीड़िता के साथ अवैध संबंध बनाता रहा। बीते 12 अक्टूबर को जब पीड़िता ने मामले के संबंध में पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी के द्वारा उसके आपत्तिजनक तस्वीर को वायरल कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।






