यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। त्यौहारों का मौसम आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। यात्रियों के भीड़ के दौरान अपराधीक घटनाएं एवं संभावित नशा खुरानों गिरोह के सक्रिय होने को लेकर रेल प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। इसको लेकर आरपीएफ व जीआरपी को अलर्ट करते हुए सभी प्रमुख स्टेशनों पर सर्च ऑपरेशन चलाने का निर्देश जारी किया है। खासकर लंबी दूरी तक आने जाने वाली ट्रेनों के अलावे सभी प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। साथ ही नशा खुरानों से सावधान रहने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय सहित आस परोस के जिले के स्टेशनों को भी आरपीएफ कमांडेंट एवं रेल एसपी के द्वारा विशेष हिदायत दी गई है।


मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख स्टेशनों पर तीन-तीन अधिकारियों की विशेष टीम बनाई गई है। जो तीन शिफ्ट में 24 घंटे यात्रियों की सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य करेंगे। इस दौरान नसा खुरानी गिरोह की भी निगरानी की जाएगी। ताकि घर लौट रहे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो सके। खासकर समस्तीपुर, बरौनी, दरभंगा, जयनगर, रक्सौल, मुजफ्फरपुर सहित अन्य बड़े स्टेशनों पर विशेष निगरानी की जा रही है। रेल एसपी ने बताया कि यात्रियों को यात्रा के दौरान जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नशा खुरानों से सावधान को लेकर बैनर के साथ यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।


साथ ही उन्हें जागरूकता के लिए पर्ची भी बांटी जा रही है। जिसमें उन्हें यात्रा के दौरान सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। इस दौरान यात्रियों को किसी भी अनजान यात्रियों से दोस्ती नहीं करने एवं उनके द्वारा दिए गए कोई भी खाने पीने की वस्तु नहीं लेने की अपील की गई है। अनजान लोगों के द्वारा दी गई वस्तु में जहर हो सकता है। जिसके कारण यात्री बेहोश होते हैं और उनके कीमती सामान की चोरी हो जाती है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच समस्तीपुर स्टेशन तक सुरक्षित पहुंचाने के बाद भी यात्री लूट जा रहे हैं। स्टेशन परिसर से निकलते ही लुटेरा गैंग इन यात्रियों पर नजर रखती है और झांसा देकर वाहनों में बिठाकर घर पहुंचने का आश्वासन देता है। जिसके बाद रास्ते में इन्हें कुछ खाने-पीने की वस्तु देखकर बेहोश कर इनका सामान लूट लेता है और फिर यात्री को सड़क किनारे बेहोशी हालत में छोड़ फरार हो जाता है।



हाल के दिनों में समस्तीपुर स्टेशन पर ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं। कुछ महीने पूर्व एक पिता पुत्री को अगवा कर लिया गया था। जिसमें लूटपाट के बाद नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सड़क किनारे बेहोशी के हालात में फेंक दिया गया था। वही पिता को पूसा थाना क्षेत्र के सड़क किनारे फेंक दिया गया था। हालांकि समस्तीपुर पुलिस एवं रेल पुलिस की मदद से इस घटना का खुलासा करते हुए गिरोह में शामिल तीन बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। एक महीने पहले मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में भी एक अधेड़ बेहोश हालत में कर किनारे मिला, जिसके पास ट्रेन का टिकट भी था। संभावना जताई जा रही थी घर जाने के दौरान किसी नसाखुरानी गिरोह ने शिकार बना लिया और लूटपाट करने के बाद उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया।





