यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। एक तरफ जहां बिहार में शराबबंदी कानून लागू है वहीं दूसरी तरफ नशे के सौदागरों द्वारा तरह-तरह की स्कीम अपना कर दारू और शराब का स्टॉक किया जा रहा है। नवरात्र के धूम के बीच भी धंधेबाज दारू स्टॉक करने से बात नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां शराब के धंधेबाजो ने अवैध रूप से सैकड़ो लीटर महुआ दारू तैयार कर लिया था। जिसे नदी किनारे झाड़ी में छुपा कर रखा गया था। हालांकि गुप्त सूचना में पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने सभी महुआ दारू को जप्त कर उसे नष्ट कर दिया वही दर्जनों द्राम को भी जलाकर भी नष्ट कर दिया गया। हालांकि इस दौरान कोई भी धंधेबाज पुलिस पकड़ में नहीं आ सका।



अवैध शराब के विरुद्ध एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर मुफस्सिल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सिलौत गांव के पास रहमतपुर सहनी ढाला के पास बूढ़ी नदी किनारे झाड़ी में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही धंधे में शामिल धंधेबाज फरार हो गया था। इस दौरान झाड़ी में छिपाकर रखा गया दर्जनों ड्रम महुआ शराब को जब्त कर उसे वहीं नष्ट किया गया। साथ ही जब्त सभी प्लास्टिक ड्राम को जलाकर नष्ट किया गया। बताया जाता है कि नदी किनारे झाड़ी में अवैध रुप से महुआ दारु छिपाकर रखा जाता है।



जिसके बाद रात के अंधेर में नाव से ही महुआ शराब की तस्करी विभिन्न क्षेत्रों में की जाती है। जिसकी सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस ने नदी किनारे कई किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाकर सैकड़ों लीटर महुआ शराब को नष्ट किया। सूत्रों की माने तो गंडक नदी किनारे झाड़ी एवं रेत में अवैध रूप से शराब एवं महुआ दारू को छुपा कर रखा जाता है।






