समस्तीपुर। खानपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज कानूबिशनपुर वार्ड एक में किसान यदुनंदन महतो के 12 कट्ठा खेत में लगा 11 हजार फूले हुए पौधे को किसी सिरफिरे उपद्रवियों ने काटकर बर्बाद कर दिया। खेत मे बर्वाद फसल को देख किसान पूरा हताश हो गया। किसान यदुनंदन महतो ने बताया कि 12 कट्ठा खेत में फसल तैयार करने में लगभग ₹50 हजार से अधिक की लागत खेतों में लगी थी। जिस फसल को बेचकर करीब 2 से ढाई लाख रुपए प्राप्त किए जा सकते थे। उससे पहले हीं किसान के 12 कट्ठा खेत में लगा करीब 11हजार गोभी के पौधे को उखाड़ व काटकर बर्बाद कर दिया है।




वहीं पास में लगे तैयार कद्दू को भी उपद्रवियों ने दर्जनों तैयार कद्दू को हंसुए से काटकर तहस नहस कर दिया।इस नुक्सान से किसान यदुनंदन महतो काफी हताश और मर्माहत हैं। उधर घटना घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह, डॉक्टर अनिल कुमार, पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार, समाजसेवी भरत महतो आदि लोगों ने घटना स्थल पर जाकर जायजा लिया। साथ ही दुःख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।








