बिहार राज्य पशु स्वास्थ्य टीकाकर्मी सह मैत्री संघ महासंघ गोपगुट ने 6 सुत्री मांगों को लेकर दिया डीएम के समक्ष धरना

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार राज्य पशु स्वास्थ्य टीकाकर्मी सह मैत्री संघ महासंघ (गोपगुट) के सम्बन्ध, जिला शाखा समस्तीपुर  के द्वारा डीएम के समक्ष धरना दिया गया। धरना के बाद शिष्टमंडल ने जिला अधिकारी को छह सुत्री मांगपत्र सौंपा गया। इसकी अध्यक्षता प्रभु नाथ राय ने की। उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगो में पशु रक्षा टिकाकर्मी एवं मैत्री को कार्य के अनुभव के आधार पर पंचायत स्तर पर पशु रक्षा टिकाकर्मी एवं मैत्री को समान जनक वेतन एवं बिमा मुहैया कराया जाय। सेवा को स्थाई नियुक्ति करने, विभागीय कार्य अनुभव के आधार पर पशु रक्षा टिकाकर्मी एवं मैत्री का पैनल तैयार कर स्थाई नियुक्ति की जाय।

पशु रक्षा टिकाकर्मी एवं मैत्री के दुर्घटना होने पर समुचित ईलाज तथा मृत्यु होने पर आर्थिक मुआवजा एवं परिवार में एक सदस्य को नौकरी दिया जाए। ठीकेदारी के द्वारा होने वाले पशुधन सहायक के पद पर पशु रक्षा टिकाकर्मी एवं मैत्री को स्थाई किया जाए जिसका कई वर्षो से कार्य करते आ रहे है। पशु रक्षा टिकाकर्मी एवं मैत्री को स्थाई नियुक्ति किया जाय ताकि उनका जीवन-यापन हो सके। 10 वर्षों से विभाग के द्वारा दिये गये झूठे आश्वासन पर अपना जीवन विभाग को जीवन समर्पित कर दिये है। मौके पर गोपगुट महासंघ के जिलामंत्री अजय कुमार, राजेश कुमार, डॉ कमलेश कुमार सहित दर्जनों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *