रफ्तार का कहर : समस्तीपुर में सड़क हादसे में वार्ड पार्षद पति की मौत, बाईक व पिकअप के बीच हुई थी टक्कर

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर गाछी के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के धनहर पंचायत के मिल्की वार्ड नंबर 2 के वार्ड सदस्य गुलशन परवीन के पति मोहम्मद गुलाब अंसारी (31 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह रविवार की देर शाम स्कूटी से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान मैजिक से उसकी टक्कर हो गई। इसके बाद परिजनों ने जख्मी हालत में गुलाब अंसारी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर हालत में उसे दरभंगा ले जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर वारिसनगर पुलिस शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मैजिक वाहन को भी जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि घटना रविवार की देर शाम की बताई गई है। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दरभंगा रेफर कर दिया गया रेफर करने के दौरान ही रविवार की रात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हैं मृतक के परिजनों में कोहरा मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *