30 सितंबर को कर्पूरी चर्चा में हजारों की संख्या में भाग लेने की अपील, जदयू के प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। खानपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेबड़ा के परिसर में गुरुवार को जदयू के प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता राम नारायण सिंह ने किया, जबकि संचालन गंगा प्रसाद झा ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा समाज के सभी वर्गों के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने राज्य एवं देश के चतुर्दिक विकास के लिए काम किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि 30 सितंबर 2023 को 11 वजे पूर्वाह्न में आई टी आई कॉलेज सतमलपुर में कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया है। उसमें प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील किया। मौके पर पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राज्य महासचिव रामविलास सहनी, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो, मो लाडले, डॉक्टर परवेज आलम, रामशंकर राय,

रौशन कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद महतो, रविंद्र कुमार राय, रामविलास राम, अनिल कुमार राय, संजय कुमार मिश्रा, जय राम सहनी, शिवनारायण राय, उपेंद्र महतो, प्रदीप कुमार राय, ठक्को राय, विजय कुमार ठाकुर, जगदेव राय, छोटू कुमार, उषा देवी, विष्णु देव सहनी, मुखिया रामबालक सहनी, ललित कुमार सहनी, सुरेश प्रसाद महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *