अब आवास सहायकों ने सेवा स्थायीकरण व वेतनमान की उठायी मांग, कहा 10 वर्षों से दे रहा हूं सेवा, विधायक से मिलकर सौंपा ज्ञापन

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। अपनी मांगों के समर्थन में बिहार आवास सहायक संघ समस्तीपुर ने स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को एक ज्ञापन सौंपते हुये कहा कि ज़िले के आवास सहायक कर्मी यथा ग्रामीण आवास सहायक, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, एवं लेखा सहायक विगत दस वर्षों से इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल संचालन के साथ-साथ सरकार द्वारा समय समय पर दी जानेवाली समस्त सरकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक निष्पादन करते आ रहे हैं। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना है सफल क्रियान्वयन हेतु केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को प्रशस्ति पत्र भी मिल चुका है।

ज्ञापन में कहा गया है कि हम आवास कर्मी आकृष्ट कराना चाहते हैं कि हम सब अल्प मानदेय भोगी हैं। जिससे परिवार का भरण-पोषण में काफी कठिनाई हो रही हैं एवं दस वर्षों के सेवा के बाद अधिकांश कर्मियों की नौकरी की उम्र सीमा भी समाप्त हो चुकी है एवं हम सभी का जीवन अधर में लटका हुआ है। आवासकर्मियों के दस वर्षों के सफल सेवा के बाद स्थायीकरण एवं वेतनमान दिलवाने की कृपा करें। इस मौके पर विधायक ने कहा कि मैं आवास सहायकों के दर्द को समझता हूँ।

इनके जायज़ मांगों को सरकार के मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री तेजश्वी यादव के समक्ष रखूंगा और इसका निदान करने की हर संभव मदद करूँगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, आसिफ इकबाल अंसारी, अनिल पंडित, अनिल कुमार ठाकुर, राजीव कुमार, मनीष कुमार, रजनीश कुमार, प्रवीण कुमार झा, वसीम अहमद, गुड्डू रजक, अमित रंजन, अमरेश कुमार, संजीव कुमार, नील कमल, अजय कुमार एवं रोहित कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *