हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) पार्टी के समस्तीपुर जिले के पांचवीं बार केदारनाथ चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया। इनके जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पुरी जिला कमेटी के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। बधाई देने वालों में मिथलेश प्रसाद सिंह, विवेकानंद राय, अनिल कुमार, सीताराम चौधरी, रंजीत कुमार, महेश राम, बिंदेश्वर सदा, राजीव कुमार सिंह, रिंकू पंडित, उमेश कुमार झा, मणिकांत कुमार, रामकिशोर चौधरी सहित सभी लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



जिलाध्यक्ष केदारनाथ चौधरी ने बताया कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम माँझी ने लगातार पाँचवी बार मुझपर भरोसा जताते हुये मुझे जिलाध्यक्ष बनाया है। मैं उन्हें साधुवाद देते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। साथ ही समस्तीपुर में पार्टी का संगठन विस्तार किया जाएगा। वही शीघ्र ही पार्टी के नयी कमेटी का गठन किया जाएगा।








