सेक्स करने से इनकार पर एक युवक पर गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली ने हमला कर दिया। जिसमे युवक के प्राइवेट पार्ट को ही दांत से काट लिया गया। जिसके कारण युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त मामला यूपी के कानपुर का है। आरोप यह है कि दोनों महिलाएं युवक से एक साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती थीं। युवक ने ऐसा करने से मना किया तो दोनों युवतियो में झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान एक युवती ने युवक के प्राइवेट पार्ट को दांत से चबाकर काट दिया। घटना में घायल युवक को पहले नजदीकी सीएचसी फिर निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज कराने के बाद युवक को वहां से भी कहीं ले जाया गया है। वही घटना के बाद पुलिस भी युवक की तलाश में जुट गयी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पत्नी को इस घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को इस बारे में सूचना दी है। युवक, चौबेपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम जब युवक अपनी महिला मित्र से मिलने गया था तो वहां महिला मित्र की सहेली भी मौजूद थी। युवक और उसकी महिला मित्र ने सहेली की मौजूदगी में ही संबंध बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान सहेली ने भी संबंध बनाने के लिए दबाव डाला लेकिन युवक ने ऐसा करने से मना कर दिया।इससे भड़ककर दोनों महिलाएं युवक से झगड़ा करने लगीं। इसी दौरान सहेली ने दांतों से युवक का प्राइवेट पार्ट चबा लिया। जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


बताया जा रहा है कि वह अर्द्धनग्न अवस्था में अपने घर पहुंचा। पत्नी ने उसे इस हाल में देखा और पूछताछ की तो युवक ने सारी बातें उसे बता दीं। इसके बाद पत्नी ने डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई। पुलिस ने युवक को आनन-फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसे हैलेट अस्पताल भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार हैलेट में प्राथमिक इलाज के बाद युवक कहीं और चला गया।


चौबेपुर थाने के इंस्पेक्टर संजय चौबे ने बताया कि युवक से घटना के संबंध में तहरीर मांगी गई लेकिन उसने अभी तक तहरीर नहीं दी है। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित तहरीर देता है तो एफआईआर दर्ज कर ऐक्शन लिया जाएगा। सौ. एचएच।





