समस्तीपुर। समस्तीपुर के रोसड़ा में जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक द्वारा लगातार हो रही हत्या के विरोध में मंगलवार को रोसड़ा बंद किया गया। इसमें जाप सुप्रीमो पप्पू यादव भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय की सरकार चल रही है, फिर हत्या कैसे हो रही है? ये सवाल गंभीर है। आखिर अपराधियों को नेता और जनप्रतिनिधि बचाएंगे तो आम लोगों की कौन सुनेगा? जाप सुप्रीमो ने सरकार से आग्रह करेंगे कि रोसड़ा में हुए अपराध के सभी मामले में अविलंब कार्रवाई हो। रोसड़ा बन्द के दौरान काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावे स्थानीय लोग भी शामिल हुए।


विदित हो कि समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में पिछले सात सितंबर को रोसड़ा थाना क्षेत्र के केशरी सेवा सदन के पास अरुण महतो की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकाण्ड का उदभेदन करते हुए घटना में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। लेकिन रोसड़ा वासी और मृतक के परिजन इस उद्भेदन को सही नहीं मान रहे है। परिजनों का आरोप है की पुलिस द्वारा सही अपराधी को बचाया जा रहा है।


इसको लेकर मंगलवार को रोसड़ा के व्यवसायियों ने भी रोसड़ा बंद कर दिया है। जिस कारण शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। परिजनों का बताना है की राजा झा तो एक प्यादा मात्र है, इस हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड तो कोई और है, जिसे रोसड़ा थाना की पुलिस ही बचा रही है। वही रोसड़ा बाजार बंद के समर्थन में पहुंचे जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने सही अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि जिस मुख्य अपराधी की मांग लोग कर रहें है, उसका पहले से ही अपराधिक इतिहास है।


मृतक अरुण कुमार महतो जिसका नाम लिए उसको क्यों छोड़ा जा रहा है। एक मंत्री के इशारे पर समस्तीपुर के एसपी अपराधी को संरक्षण क्यों दें रहें। अगर इन अपराधियों की गिरफ्तारी नही होती है तो जनाधिकार पार्टी आगे भी आंदोलन करेगी।





