समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला मुख्यालय के खाटू श्याम मंदिर के पास एक बुजुर्ग महिला को जिंदा जलाए जाने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने मगरदही घाट को जाम कर बवाल काटा। मृतक महिला की पहचान अरविंद प्रसाद उर्फ जेठू साह की 80 वर्षीय पत्नी रामदुलारी देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि 17 सितंबर की रात असामाजिक तत्वों ने उसके घर में आग लगाकर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया। इसके बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया।


पटना में इलाज के दौरान मंगलवार की को मौत हो। इस घटना की सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और मंगलवार की शाम समस्तीपुर मगरदही घाट मगर दही चौराहा को जाम कर यातायात बाधित कर दिया। मगरदही घाट चौराहा पर बुजुर्ग महिला के शव के साथ सड़क जाम कर दिया गया। जिसके कारण समस्तीपुर से पटना रोसरा एवं दरभंगा जाने वाली सड़क पर यातायात सेवा ठप हो गई। जिसके कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई।


सड़क जाम होने पर नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे लोगों को समझने का प्रयास कर रही है। लेकिन आक्रोशित लोग एसपी को बुलाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग पर अड़े हैं। सड़क जाम के दौरान लोगों ने सड़क पर पर जलाकर पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी कर रहे थे।







