समस्तीपुर में हर्षोल्लास पूर्वक पूजा के बाद बाबा विश्वकर्मा के मूर्ति का किया गया विसर्जन, मिथिलांचल में दो दिन किया गया बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में हर्षोल्लास पूर्वक बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना संपन्न हुई। पूजा अर्चना के बाद मंगलवार को भी जगह-जगह बाबा विश्वकर्मा के मूर्ति का विसर्जन किया गया। मिथिलांचल क्षेत्र में तिथि एवं योग के करण दो दिन बाबा विश्वकर्मा की आराधना की गई। कुछ लोग 17 सितंबर को बाबा विश्वकर्मा की आराधना की है। वहीं कुछ लोग 18 सितंबर को बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। इस कड़ी में जिले में सोमवार को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की धूमधाम से पूजा की गई।

लोगों ने अपने अपने घरों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विधिविधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा जा रहा था। पूजन सामग्री, फल व मिठाइयों की खरीदारी के लिए दिन भर नगर क्षेत्र के बाजारों में भीड़ लगी रही। शहर के भमरूपुर में राष्ट्रीय ब्रह्माण संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौघरी के आवास पर प्रतिमा स्थापित कर भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौघरी ने कहा कि भगवान विश्‍वकर्मा, ब्रह्मा जी के पुत्र हैं। उनकी उपासना करने से साधक को व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। मौके पर रमेश पांडे, निखिल, नैतिक, मुरलीधर पाठक, राजेश पांडे, अंकित, गोलू, मुकेश, अनिल कुमार, अमित झा, सुमन चौघरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *