रफ्तार का कहर : रोसड़ा में हुई बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, पंजाब में करता था मजदूरी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जिले में रफ्तार का कहर जारी है। इस कड़ी में  रोसड़ा थाने के मर्रा गांव के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। मृतक युवक की पहचान रोसड़ा थाने के ही ममीबदिया गांव के रामश्याम महतो के 22 वर्षीय पुत्र हीरा महतो  के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घर मे पर्व था, वही युवक की मौत से घर में मातम पसर गया है। युवक पंजाब में मजदूरी करता था।

इस घटना के संबंध में मृतक के चाचा जोगी महतो ने बताया कि हीरा पंजाब में रह कर मजदूरी करता है। रक्षा बंधन में घर लौटा था, चौरचन के बाद फिर पंजाब जाने वाला था। उन्होंने बताया कि रात वह घर के पास ही मर्रा चौक पर घरेलु सामान लाने के लिए गया था। जब वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान विपरित दिशा की ओर से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। जिससे यह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के बाद हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी। ग्रामीणों ने हीरा रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल लाया। जहां के डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वही घटनास्थल पर से दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के गांव में कोहराम मच गया। सभी लोग तीज एवं चौरचन पर में लगे हुए थे, इसी बीच घटना की सूचना मिलने से गांव में मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस  शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *