कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सीजीएल 2022 की परीक्षा में कौशल को मिला 483 वां रैंक, बना सहायक लेखा अधिकारी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सीजीएल2022 की परीक्षा में खानपुर प्रखंड के भानपुर निवासी कौशल कुमार मिश्र को 483 रैंक मिला है। इसके साथ ही उन्हें भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) कार्यालय में सहायक लेखाधिकारी (गैजेटेड) पद पर चयन किया गया है। इसकी सूचना मिलते ही उनके परिजनों एवं ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। खानपुर प्रखंड के दिनपुर उत्तरी पंचायत के भानपुर निवासी किसान भवेश मिश्र व गृहणी उषा देवी के बड़े पुत्र कौशल कुमार मिश्र को यह तीसरे प्रयास में सफलता मिली है।

इससे पूर्व कौशल कुमार मिश्र का चयन 2019 में भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय आधीन केंद्रीय भंडारण निगम में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत थे। कौशल कुमार मिश्र ने बताया कि हाईस्कूल सिरोपट्टी खतुआ से मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद दरभंगा से इंटर व स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता रहा।

उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य को सही मार्गदर्शन मिले और इमानदारी से मेहनत किया जाए, तो सफलता जरुर मिलेगी। इधर, गांव में कौशल की सफलता पर सभी ग्रामीण अपने को गौरवांवित महसूस करते हैं। समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि गांव में पहली बार कौशल का गजेटेड अधिकारी के रुप में चयन किया गया है। इससे पूरे गांव के अन्य युवाओं में भी एक ललक जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *