हादसा : समस्तीपुर में बालक सहित चार लोगों की डूबने से हुई मौत, पूसा बिथान शिवाजीनगर व विभूतिपुर में हुई घटना

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जिले में अलग अलग डूबने की घटनाओं में एक बालक व तीन युवकों की मौत हो गयी। पूसा में जहां बालक की मौत र्हु वहीं बिथान, विभूतिपुर व शिवाजीनगर में युवक डूबा। इससे इनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूसा थाना के धोवगामा पंचायत के वार्ड 6 स्थित रौजा टोला में शुक्रवार को पोखर में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृत बालक प्रीतम कुमार (10) रौजा टोला निवासी राजेश कुमार राम का पुत्र था। वह प्रावि, शेखोपुर में कक्षा-4 का छात्र था। पोखर के पास से उसकी पैंट व चप्पल मिली है। जिससे माना जा रहा है कि शौच के दौरान बालक का पैर फिसल गया। जिससे वह पोखर में डूब गया। बताया गया है कि बालक सुबह ही घर से निकला था। काफी देर घर नहीं लौटने पर परिवार वाले खोजने लगे। बाद में किसी ने पैंट व चप्पल पोखऱ के निकट होने की जानकारी दी। स्थानीय लोगों की घंटो मशक्कत के बाद शव को पोखर से निकाला। घटना के बाद प्रीतम की मां रंजू देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

इधर, बिथान प्रखंड में लरझाघाट थाना अंतर्गत नरपा गांव में नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। युवक की बिथान थाना के सोहमा गांव निवासी महेंद्र राम के 19 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में पहचान की गयी है। वह दिहाड़ी मजदूर था। राजमिस्त्ररी के साथ मजदूरी करता था। उसने कौराही गांव में एक व्यक्ति के घर पर राजमिस्त्रत्त्ी के साथ मजदूरी की थी। जहां उसका पैसा बाकी था। गुरुवार को बकाया पैसा मांगने के लिए कौराही गांव जा रहा था। उसी क्रम में नरपा गांव में नदी पार कर रहा है। बताया गया है कि नदी की तेज धारा में पांव फिसल जाने से वह गहरे पानी में जाने के बाद डूब गया। ग्रामीण गोताखोर की मदद से शुक्रवार को उसका शव बरामद किया गया।

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन घाट बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के क्रम में डूबने से 35 वर्षीय दिव्यांग की मौत हो गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर पूरब पंचायत के बाद 12 निवासी रामविलास सहनी के पुत्र सुनिल कुमार उर्फ बनटा के रूप में की गयी है। बताया गया कि मुन्ना कुमार शारीरिक रूप से विकलांग था। इधर, शिवाजीनगर ओपी के घिवाही गांव में गुरुवार को करेह में स्नान के दौरान डूबने के बाद लापता हुए युवक का शव शुक्रवार दोपहर घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर काकड़ पुल के समीप से उपलाते हुए मिला।

इसकी सूचना पर पहुंची शिवाजीनगर ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृतक दीपक कुमार (29) शिवाजीनगर ओपी के घिवाही गांव वार्ड 13 निवासी भीखो मुखिया का पुत्र था।परिजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर दीपक नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई। पिता भीखो मुखिया ने बताया कि चार माह पूर्व ही उजियारपुर प्रखंड के कमल भगवानपुर गांव में दीपक की शादी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *