समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम तकनीकी टीम के साथ मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी- जयनगर -दरभंगा रेलखंड का निरीक्षण किया। जहां सीतामढ़ी स्टेशन पर ढाई घंटा तक रुककर जायजा लिया गया। ज्ञात हो कि 272 करोड़ रुपए की लागत से 208 मीटर लंबा एवं 16 मीटर चौड़ा स्टेशन पुनर्विकास योजना से वर्ल्ड क्लास मॉडल स्टेशन का निर्माण होगा। जिसका पीएम नरेन्द्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा शिलान्यास किया जा चुका है। जिसकी टेंडर प्रक्रिया सितम्बर माह में ही पूरी कर कार्य शुरु किया जाना है। पूर्व में राशि बढ़ाकर 13 की जगह 15 यात्री सुविधाओं का पुनर्विकास करने की योजना बनायी गयी है। इसी को लेकर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने सीतामढ़ी में तीन घंटा तक रुककर प्लेटफार्मों, स्टेशन परिसर, रेलवे लाइन, फाटक, विभिन्न विभाग समेत रेलवे के समस्त भागों का जायजा लिया। जिससे स्टेशन के टूटे-फूटे व वंचित भाग को स्टेशन पूनर्विकास योजना में जोड़कर विकसित किया जा सके।


स्पेशल निरीक्षण यान ट्रेन से रेलखंड पर रुक रुक कर संरक्षा व सुरक्षा की की गयी जांच डीआरएम ने तकनीकी टीम के साथ रेलवे की संरक्षा एवं सुरक्षा के मद्देनजर रेलखंड का रेलवे पुल, बाढ़ प्रभावित स्टेशन व फाटकों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्पेशल निरीक्षण यान ट्रेन से रेलखंड पर रुक रुक कर संरक्षा व सुरक्षा की गहन जांच की। साथ ही स्टेशनों पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। डीआरएम समस्तीपुर से स्पेशल ट्रेन से सीतामढ़ी पहुंचेेे। सीतामढ़ी से दरभंगा तक रेलखंड पर पुल, स्टेशनों व फाटकों का जायजा लिया गया। स्पेशल निरीक्षण यान ट्रेन से बाढ़ एवं बरसात के मद्देनजर संरक्षा एवं सुरक्षा का जायजा लिया गया है। इस दौरान स्टेशन परिसर में फैली गंदगी पर अधिकारियों की क्लास लगायी।


डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय आईओडब्लू जेई वर्क को काफी फटकार लगायी। वे यात्री सुविधा जांच के दौरान यात्रियों के शुद्ध पेय जल का नल टूटा देख विफर गए। वहीं जगह-जगह यात्री सुविधा का समान खराब देख भी विफरे। जहां डीआरएम ने कहा यहां की रख-रखाव अच्छी नहीं है। वे जेई को जल्द टूटे नल के साथ खराब पड़े समानों को दुरुस्त कराने का आदेश दिया। डीआरएम ने बताया निरीक्षण का उदेश्य यह भी है कि जल्द सीतामढ़ी वर्ल्ड क्लास स्टेशन का निर्माण शुरु कराया जा सके।


उन्होंने कहा सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू की जाएगी। निरीक्षण के बाद स्टेशन के टूटे-फूटे भाग एवं वंचित भाग को स्टेशन पूनर्विकास योजना में जोड़ा जाएगा। डीआरएम ने बताया सीतामढ़ी में संरक्षा एवं सुरक्षा को लेकर सब ठीक है। लेकिन समानों का रख-रखाव अच्छी नहीं है। जिसे दुरुस्त कराया जाएगा। स्टेशन अधिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, रितेश कुमार, संजय कुमार, सुधांशु त्रिवेदी, विजय शंकर सिंह, प्रभात कुमार, फनीन्द्र झा, स्टेशन अधिक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह, आरपीएफ पोस्ट कमांडेंट अनिता कुमारी समेत रेल के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।





