हाजत की खिड़की तोड़ फरार हुआ शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दो बंदी, छापेमारी में जुटी पुलिस

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मधुबनी। बिस्फी के पतौना ओपी के हाजत से दो शराब तस्कर फरार हो गया है। पतौना पुलिस ने बरहा गांव से ढाई लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दिलखुश कुमार और साजन कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद दोनों आरोपी को एक अस्थायी रूप से बने हाजत में रखा गया था। इसके बाद रविवार की देर शाम में दोनों आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पतौना ओपी प्रभारी प्रहलाद शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हाजत से फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इधर हाजत से तो बंदी के फरार होने के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। मधुबनी जिले के पुलिस टीम अलग-अलग क्षेत्र में छापेमारी करने में जुटी है। इस दौरान मधुबनी पुलिस की टीम आरोपी के घर एवं उसके रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *