तोहफा: यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोड़ी ट्रेनों का धनबाद मंडल के इन स्टेशनों पर दिया गया ठहराव

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दिनांक 25.08.2023 से 18625/26 पूर्णिया कोर्ट- हटिया- पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का चौबे स्टेशन पर, 18623/24 इसलामपुर- हटिया- इसलामपुर एक्सप्रेस का गझंडी स्टेशन पर, 12987/88 सियालदह- अजमेर- सियालदह एक्सप्रेस का हजारीबाग रोड स्टेशन पर तथा गाड़ी संख्या 12379/80 अमृतसर -सियालदह- अमृतसर एक्सप्रेस का कोडरमा स्टेशन पर निम्नानुसार ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

1. गाड़ी संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस 16.04 बजे चौबे स्टेशन पहुंचेगी तथा 16.06 बजे प्रस्थान करेगी ।
2. गाड़ी संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 10.31 बजे चौबे स्टेशन पहुंचेगी तथा 10.33 बजे प्रस्थान करेगी ।
3. गाड़ी संख्या 18623 इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस 01.58 बजे गझंडी स्टेशन पहुंचेगी तथा 02.00 बजे प्रस्थान करेगी ।
4. गाड़ी संख्या 18624 हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस 00.54 बजे गझंडी स्टेशन पहुंचेगी तथा 00.56 बजे प्रस्थान करेगी ।


5. गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 04.13 बजे हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंचेगी तथा 04.15 बजे प्रस्थान करेगी ।
6. गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 09.35 बजे हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंचेगी तथा 09.37 बजे प्रस्थान करेगी ।
7. गाड़ी संख्या 12379 सियालदह-अमृतसर एक्सप्रेस 18.32 बजे कोडरमा स्टेशन पहुंचेगी तथा 18.34 बजे प्रस्थान करेगी ।


8. गाड़ी संख्या 12380 अमृतसर-सियालदह एक्सप्रेस 09.56 बजे कोडरमा स्टेशन पहुंचेगी तथा 09.58 बजे प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *