शिवाजीनगर ओपी के नए थाना अध्यक्ष बने छोटेलाल सिंह, ओपी में किया योगदान

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर ओपी के नए अध्यक्ष के रूप में छोटेलाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया। समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने स्थानांतरण आदेश में शिवाजीनगर ओपी के पूर्व अध्यक्ष कमल राम को प्रभारी विधि व्यवस्था शाखा, पुलिस कार्यालय समस्तीपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद पटोरी थाना में कार्यरत दारोगा छोटेलाल सिंह को शिवाजीनगर ओपी के नए प्रभारी बनाए गए हैं। नए अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण कर ओपी में कार्यरत सभी कर्मियों का परिचय जाना। उन्होंने बताया क्राइम कंट्रोल, शराब तस्करी पर रोक, भयमुक्त वातावरण बनाना पुलिस की प्राथमिकता होगी। मौके पर अपर ओपी अध्यक्ष हंसराज, विनोद कुमार, शिव शंकर मंडल, सरवन कुमार, प्रदीप कुमार आदि थे।

बता देंगे शिवाजी नगर ओपी के निवर्तमान थाना अध्यक्ष कमल राम का समय सीमा पूर्ण होने के कारण एसपी विनय तिवारी ने उनका तबादला पुलिस कार्यालय में विधि व्यवस्था शाखा में किया है। कमल राम का कार्यकाल काफी बेहतर रहा। उनके कार्यकाल में शिवाजी नगर गोपी थाना क्षेत्र में कई कुख्यात की गिरफ्तारी के साथ-साथ शराब तस्करी करने वाले दर्जनो धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया। बता दें कि कमल राम इससे पूर्व मुसरीघरारी,  एससीएसटी थाना में बतौर थानाध्यक्ष के रूप में अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *