समस्तीपुर। समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दुधपुरा वार्ड संख्या पांच स्थित महादलित टोला से लाखों रुपए मूल्य का विदेशी शराब जब्त किया गया है। जब्त किया गया शराब लगभग चार सौ कार्टन है, जिसकी किमत लगभग 40 लाख रुपए आंकी जा रही है। समाचार प्रेषण तक शराब के कार्टन एवं बोतल की संख्या की गिनती जारी थी। हालांकि इस दौरान कोई धंधेबाज उत्पाद विभाग की टीम के हत्थे नहीं चढ़ सका।

उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दूधपुरा वार्ड संख्या पांच स्थित रमण पासवान के घर में भारी मात्रा में शराब का स्टॉक होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम गठित कर छापेमारी की गयी। इस दौरान बंद कमरे के गेट को तोड़कर घर से काफी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। लगभग चार सौ कार्टन विदेशी शराब जब्त किया गया है।

जिसकी गिनती जारी है। धंधेबाज की पहचान कर ली गयी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बतादें कि कुछ दिन पूर्व भी दूधपुरा में रेलवे लाइन किनारे स्थित बंद पड़ेकमरे से लाखों रुपए मूल्य के विदेशी शराब जब्त किया गया था। उस समय भी छापेमारी टीम के पहुंचने से पहले ही धंधेबाज फरार हो गया था।
बतादें कि कुछ दिन पूर्व भी दूधपुरा में रेलवे लाइन किनारे स्थित बंद पड़ेकमरे से लाखों रुपए मूल्य के विदेशी शराब जब्त किया गया था। उस समय भी छापेमारी टीम के पहुंचने से पहले ही धंधेबाज फरार हो गया था।